शराबी ने पत्नी को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट

0
143

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शराबी ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तफ्तीश शुरू कर दी।
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के टाउन हॉल काशीराम कॉलोनी निवासी गंगाराम जाटव शराब पीने का आदी है मिली जानकारी के अनुसार गंगाराम शराब पीकर पत्नी रीना जाटव के साथ मारपीट करता रहता था। गुरुवार शाम को गंगाराम शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा। शराब पीकर आने से गंगाराम की पत्नी ने विरोध किया जिससे आक्रोशित गंगाराम ने पत्नी रीना को बेरहमी से पीट दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई परिजन रीना को लेकर शहर के एक निजी अस्पताल पहुंचे जहां प्राथमिक जांच के दौरान ही चिकित्सक ने रीना को मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलने पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन की।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]