शराबी ने पत्नी को उसके मायके में गोली से भूना

0
253

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) मायके आई पत्नी को शराबी ने गोलियां से भून कर मौत के घाट उतार दिया। मौके पर पंहुची पुलिस ने आरोपी को दबोच कर शव को कब्जे में ले लिया। थाना मेरापुर के ग्राम नगला मगार निवासी 40 वर्षीय ममता अपने गांव की आशा थी। बीते 15 अप्रैल को वह अपनी पुत्री 13 वर्षीय नीरज के साथ मायके मोहम्मदाबाद के ग्राम रामदत्त नगर आई थी। बीती रात ममता के पिता महेश सिंह, मां राजेश कुमारी आदि परिजन खेत में गेहूं काटने चले गए। मायके में ममता और उसकी पुत्री नीरज एक चारपाई पर सो रहे थे। तकरीबन 12 बजे ममता का पति सुखबीर उसके घर के भीतर दाखिल हुआ। ममता की पुत्री नीरज ने बताया की पिता ने आते ही डंडे से प मां ममता पर हमला कर तमंचा और देशी बंदूक से गोली मार दी । जिससे ममता की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पंहुची और जांच की। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी को पुलिस ने उसके घर नगला मगार से दबोच लिया। मृतका की पुत्री नीरज ने बताया कि उसके पिता शराब पीने के आदी थे। वह उसकी बड़ी बहन रुचि का विवाह मैनपुरी के एक अधेड़ से कर रहे थे ममता इसका विरोध कर रही थी। इसी बात से आए दिन पिता सुखवीर झगड़ा करता था । कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज भाटी ने बताया की आरोपी को हिरासत में लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी आला कत्ल बरामद नही हुआ है।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]