शराबी दुल्हे के चक्कर में तीन दिन बाद पड़े फेरे

0
145

vivahitaफर्रुखाबाद:(नवाबगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम मिलकिया पहाड़पुर निवासी वीरेंद्र सिंह की पुत्री राधा का विवाह जनपद एटा अलीगंज वलीपुरा निवासी गिरीश कुमार के साथ तय हुआ था| बीते शनिवार को दूल्हा नशे में देख कन्या ने मना कर दिया| जिस पर तीन दिन तक फेरे लटके रहे| शनिवार को शराब ना पीने का भरोसा देने के बाद विवाह हो सका|

[adrotate banner="3"]

जिस समय बारात आयी थी उस समय अचानक दूल्हा नशे की हालत में विवाद करने लगा था| इसके साथ उसने कन्या पक्ष के साथ मारपीट भी कर दी| जिस अपर कन्या पक्ष के लोगो ने दुल्हे को नशे में होने का आरोप लगाया| कन्या व उसके परिजनों ने विवाह करने से मना कर दिया| तीन दिन तक मामला लटका रहा| सोमबार को पुलिस के सामने जब दुल्हे से शराब को हाथ तक ना लगाने की कसम लेने के बाद ही दुल्हन शादी करने को राजी हो सकी| दरोगा राकेश गुप्ता ने बताया कि दूल्हे ने शराब न पीने का आश्वासन दिया है। इस पर कन्या पक्ष के लोग शादी करने को तैयार हो गये। इसके बाद दोनों पक्ष थाने से चले गये। देर शाम विवाह संपन्न हो गया।

[adrotate banner="2"]