FARRUKHABAD : पुलिस के लिए मील का पत्थर साबित हो रहा शमीम हत्याकाण्ड के मामले में पुलिस अब और अन्य कई बिन्दुओं पर जांच करने में जुट गयी है। पुलिस को यह भी शक है कि कहीं मृतक शमीम के सम्बंध अभियुक्त की पत्नी से तो नहीं थे और इसी खुन्नस में उसके द्वारा हत्या की गयी हो। फिलहाल पुलिस ने मृतक की पत्नी से कई चरणों में बात की है। लेकिन कोई अहम सुराग हाथ नहीं लगा।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”18″]
आरोपी फिरोजाबाद निवासी चूड़ी विक्रेता लल्ला की रात में थाना पुलिस फिरोजाबाद खाक छान रही है। लेकिन उसके हाथ में अभी तक कोई अहम सबूत नहीं आया। क्योंकि आरोपी के बारे में कोई भी पुख्ता जानकारी मऊदरवाजा थाना पुलिस के पास नहीं है। पुलिस ने अपनी जांच में अब शमीम के चरित्र पर भी सवालिया निशान लगाने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। पुलिस इस सम्बंध में कि कहीं मृतक का प्रेम प्रसंग अभियुक्त की पत्नी से तो नहीं थे, इस पर गंभीरता से जांच की जा रही है। हालांकि पुलिस अभी कुछ बोलने को तैयार नहीं है लेकिन जांच के दायरे में मृतक की पत्नी शहाना उर्फ पप्पी के अलावा आरोपी लल्ला और खुद मृतक शमीम आ गया है।
[bannergarden id=”17″][bannergarden id=”11″]
इस सम्बंध में थानाध्यक्ष मऊदरवाजा ने कहा कि मृतक की पत्नी शहाना से की गयी कई चरणों की पूछताछ में कोई अहम सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस शीघ्र ही घटना का खुलासा करेगी।
शमीम हत्याकाण्ड: मृतक के सम्बंध अभियुक्त की पत्नी से होने का भी शक
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


