शमसाबाद में 9 और कायमगंज में 33 प्रधान की शपथ लटकी

फर्रुखाबाद(शमसाबाद) ग्राम प्रधान का चुनाव जितने के बाद से ही शपथ का इंतजार कर रहे प्रधानो में से कई को जोर का झटका धीरे से लगा है| जिसके चलते प्रधानी के शमसाबाद में 9 व कायमगंज में 33 प्रधानो को शपथ नही दिलाई जा सकी|

विकास खंड शमसाबाद में ग्राम पंचायत लहरारजाकुलीपुर, फरीदपुर सैदवाडा, कंघेमई, गुसरापुर, सुल्तानपुर, सैदपुर, रहमादादपुर, बेहटा पट्टी, ठिठुलिया पट्टी सहित 9 ग्राम पंचायतो के प्रधान को शपथ नही दिलाई जा सकी| एडीओ पंचायत आनन्द गंगवार ने बताया की जिन ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान कोरम पूरा ना होने के कारण शपथ नही ले सके| जल्द ही शासन से आदेश मिलने के बाद उन ग्राम सभाओ में ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव कराकर शपथ दिलाई जायेगी|

वही कायमगंज में 33 प्रधानो का कोरम पूरा ना होने के कारण उन्हें शपथ नही दिलाई जा सकी|