शनिवार सुबह से ही फिर तेज हुआ टाइम सेंटर पर कार्यवाही का हथौड़ा

0
219

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शनिवार को सुबह से ही 18 मजदूरों के साथ टाइम सेंटर को ध्वस्त करनें में लग गये। भीड़ भी काफी एकत्रित हो गयी।

[adrotate banner="3"]

आधी रात तक मौके पर रहीं नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव सुबह फिर मौके पर आ गयीं। उन्होंने कार्यवाही और तेज करा दी। मजदूरों से ध्वस्तीकरण का कार्य फिलहाल कराया जा रहा है। दो मंजिल ध्वस्त होनें के बाद उसे मशीनों के माध्यम से गिराया जायेगा। नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने बताया कि ध्वस्ती करण का कार्य चल रहा है। शाम तक पूर्ण कराने का प्रयास है।

[adrotate banner="2"]