शनिदेव की शोभायात्रा में झूमे श्रद्धालु

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: शनिवार को शनि देव महाराज की शोभायात्रा से निकाली गयी| यात्रा में जगह-जगह पुष्प वर्षा भी की गयी| शोभायात्रा में श्रद्धालु डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर जमकर झूमे| शोभायात्रा में प्रसाद का वितरण भी किया गया|
नगर के रेलवे रोड पर स्थित पंडाबाग से शोभायात्रा का शुभारम्भ किया गया| यात्रा में डीजे पर भक्तिगीत बज रहे थे, जिस पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। रथ पर शनि देव, मां छाया के अलावा भगवान गणेश, शिव-पार्वती, नौदेवी, सूर्य देव  के स्वरूप भी विराजमान थे। यात्रा रेलवे रोड, चौक, नेहरू रोड, घुमना बाजार, गंगा दरवाजा होते हुए देर रात गांव माधौपुर स्थित शनिदेव मंदिर के लिए रवाना हुई।सोमबार को मन्दिर में भंडारे का आयोजन होगा|
शोभायात्रा में अश्वनी अग्रवाल, विशाल खुराना, अरविन्द भारद्वाज, नीरज सक्सेना, मनोज दीक्षित, अक्षय वर्मा, गौरव वर्मा आदि रहे|