फर्रुखाबाद:संचार क्रांति के दौर में सोशल मीडिया का दुरुपयोग कभी भारी भी पड़ जाता है। फर्रुखाबाद में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ व्हाट्सएप पर एक आपत्तिजनक मैसेज डालने के मामले में आईएमए के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
[adrotate banner="3"]
नर्सिंग होम मालिक एवं सरकारी अस्पताल में तैनात डाक्टर केएम द्विवेदी के खिलाफ फतेहगढ़ कोतवाली में चौकी इंचार्ज ने मुकदमा दर्ज करा दिया है। इसी के साथ मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इसके पहले भी फर्रुखाबाद में प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां के मामले को लेकर आपत्तिजनक फोटो व्हाट्सएप पर डाले जाने का मामला अभी भी सुर्खियों में बना हुआ है।
[adrotate banner="2"]


