व्हाट्सअप पर आजम की आपत्तिजनक फोटो को लेकर भाजपा नेता पर शिकंजा

0
85

AAJAMफर्रुखाबाद:नगर विकास मंत्री आजम खां की व्हाट्सअप पर आपत्तिजनक फोटो डालने में फतेहगढ़ पुलिस ने फर्रुखाबाद भाजपा सांसद मुकेश राजपूत के प्रतिनिधि व नगर भाजपा के महामंत्री रामवीर शुक्ला पर शिकंजा कस दिया है। सिविल लाइन चौकी प्रभारी ने रामवीर शुक्ला के मोबाइल नंबर का उल्लेख करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

[adrotate banner="3"]

चौकी इंचार्ज द्वारा फतेहगढ़ कोतवाली में मुकदमा लिखाया गया कि वह 21 जनवरी को शांति-व्यवस्था की ड्यूटी पर कचहरी आये थे। तभी सूचना मिली कि किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल नंबर से व्हाट्सअप और फेसबुक पर मंत्री आजम खां का आपत्तिजनक फोटो डाली है। इससे मुस्लिम संप्रदाय के लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के साथ-साथ सांप्रदायिक सौहार्द बिगाडऩे का कार्य किया गया।

वहीं भाजपा सांसद के प्रतिनिधि रामवीर शुक्ला ने बताया कि आजम खां की फोटो किसी व्यक्ति ने उनके मोबाइल के व्हाट्सअप पर भेजा था। उन्होंने यह फोटो दूसरे मोबाइल नंबरों पर फारवर्ड कर दिया। उन्हें राजनीतिक कारणों से सपा के दबाव में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है।

[adrotate banner="2"]