व्यापार मंडल नें फूंका बिजली विभाग जेई का पुतला

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) व्यापार मंडल के द्वारा बिजली विभाग जेई का पुतला फूंककर अपना आक्रोश व्यक्त किया| जमकर नारेबाजी की गयी|

उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) के युवा नगर अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव के नेतृत्व में चौक पर लकूला फीडर के जेई लकूला अजय का पूतला चौक चौराहे पर फूंका| आरोप लगाया कि जेई कटिया पकड़ने के नाम पर अबैध वसूली की जा रही है| उपभोक्ताओं का उत्पीड़न कर रहे हैं| जिससे लोगोंमें आक्रोश है| जेई को युवा व्यापार मंडल नें एक सप्ताह में अवर अभियंता (जेई ) को हटानें की मांग की|वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह चौंहान,गोविन्द वाथम, अनुज सक्सेना, अभिषेक शाक्य, सुचित सैनी, सौरभ मिश्रा, प्रियम पाल,रोहित कश्यप आदि रहे|