फर्रुखाबाद: व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष रमेश कुमार राठौर को पुलिस ने बलबे के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया| उनकी पैरवी के लिये बीजेपी नेताओ के साथ ही साथ व्यापार मंडल के कई बड़े नेता शिफारिस में लगे रहे लेकिन पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया|
[adrotate banner="3"]
बीते दिन पुलिस ने गुरुगांव देवी मंदिर से पूजा कर बाइक से लौट रहे रमेश राठौर को पुलिस ने बीते 13 अगस्त को नगर में हुये बलबे के आरोप में थाना मऊदरवाजा की बीबीगंज चौकी के पास से गिरफ्तार कर लिया| जंहा से उन्हें कोतवाली फतेहगढ़ भेज दिया| उसकी गिरफ्तारी होने पर व्यापार मंडल में खलबली मच गयी| जिसके बाद व्यापारी नेता मनोज मिश्रा, मुकेश चौरसिया आदि उनकी पैरवी में आ गये| लेकिन पुलिस ने सोमबार को सुबह उनका चालान कर दिया|
[adrotate banner="2"]


