व्यापारी हित के लिए संगठन हर समय तत्पर

0
154

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) व्यापारी संगठन फेडरेशन आल इंडिया व्यापार मंडल की जिला कमेटी की घोषणा कर दी गयी| नवमनोनीत पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत करनें औरव्यापारी हितों में कार्य करनें की घुट्टी पिलायी गयी|
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी दत्त पंहुचे| उन्होंने व्यापारी हित में हर सम्भव मदद करनें का भरोसा दिया| वहीं विशिष्ठ अतिथि के रूप में पंहुचे कानपुर मंडल प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता नें कहा कि व्यापारी के हितों की रक्षा करना संगठन का पहला कार्य है| संगठन हमेशा व्यापारी हित की लड़ाई लड़ रहा| कहा कि व्यापारी वर्ग का देश के विकास में अहम योगदान है। व्यापारियों के लिए सरकार की ओर से कोई सहायता प्रदान नहीं की जाती है। आज व्यापारियों को संगठित होकर अपनी मांगों को पूरा करने के लिए सरकार पर दबाव बनाने की जरूरत है।
नव मनोनीत जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा नें कहा कि नकी प्राथमिकता रहेगी कि बाजार में आने वाले ग्राहकों को बेहतर सुविधा मिल सके। व्यापारी हित के लिए जो भी निर्णय लिए जाएंगे, उसमें पूरी ईमानदारी बरती जाएगी।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]