व्यापारी से लूट में चार गिरफ्तार

0
160

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीते तकरीबन 1 सप्ताह पूर्व व्यापारी से हुई लूट में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटी गई नकदी भी बरामद कर ली है|
शहर के बालाजीपुरम निवासी गगन कटियार ने 4 लाख 25 हजार रुपये लूट लिए जानें के सम्बंध में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले में आरोपी शिवम पुत्र राजकुमार निवासी शांति नगर कादरी गेट, रवि पुत्र प्रताप सिंह निवासी शांति नगर, नीरज पुत्र सोनपाल छपाई कारीगर गंगा दरवाजा, व आजाद पुत्र हरभगत निवासी गंगा दरवाजा को आखिर गिरफ्तार कर लिया। उनके पास लूट के 91400 रुपये भी बरामद किये गये। इसके साथ ही दो बाइक, 1 पैकेट मिर्च पाउडर, 3 नाजायज देशी तमंचा, 4 जिंदा कारतूस, 3 खोखा 315 बोर, 4 प्लास्टिक टार्च भी बरामद की| पुलिस नें चारों की पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा नें पुलिस लाइन सभागार में बताया कि चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है| उनके पास से तमंचा, कारतूस व दो बाइक आदि सामान बरामद हुआ है|

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]