व्यापारी पर जानलेवा हमले में जेल जा चुका है अभिषेक

0
203

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) व्यापारी पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस नें पूर्व में भी होटल मालिक अनुपम दुबे के करीबी को जेल भेजा था|
शहर के मोहल्ला मजीद स्ट्रीट निवासी व्यापारी मोहन अग्रवाल ने 10 अक्टूबर 2020 को मोहल्ला वृंदावन गली निवासी सोनी रस्तोगी,वंशी रस्तोगी,गौरव गुप्ता और 30 अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था।जिसमे पुलिस नें 23 अक्टूबर 2021 में भी आरोपी होटल हिन्दुस्तान के संचालक अभिषेक दुबे उर्फ अभि निवासी घेर शामू खां घूंघट पैलेस आईटीआई चौराहा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था | अभिषेक इस समय जमानत पर बाहर चल रहा था|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]