व्यापारी को घायल कर MLC के गनर की कारबाईन छीनने का प्रयास

0
102

फर्रुखाबाद: एमएलसी एवं चेयरमैन मनोज अग्रवाल के सड़क उदघाटन समारोह में बड़ी घटना टल गयी | दबंगों ने व्यापारी को घायल कर दिया| जब उनके अंग रक्षक ने विरोध किया तो उसकी कारबाईन छीनने का भी प्रयास किया| पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है|

[adrotate banner="3"]

नगर पालिका के चेयरमैन मनोज अग्रवाल ने आज सायं रेलवे रोड दीक्षित मेडिकल के पीछे वाली गली का उदघाटन किया| वह उदघाटन करके पड़ोस के मकान में जलपान कर रहे थे| उधर गली में लोहाई रोड के वर्तन व्यापारी पीयूष पहुँच गया जो अपनी विवादित भूमि के बारे में जानकारी देने लगा| उसी दौरान विरोधी हिस्ट्रीशीटर गेदंलाल शर्मा अका बेटा विजय परिजनों के साथ वहां पहुँच गया जिन्होंने गाली गलौज किया तथा सिर में ईंट मारकर पीयूष को घायल कर दिया|

मनोज अग्रवाल के गनर ने हमलावर को पकड़ने का प्रयास किया| विवाद बढ़ता देख विजय का भाई घर से तमंचा निकाल लाया| जब गनर ने तमंचा छीनने का प्रयास किया तो विरोधियों ने हमलावर होकर कारबाईन छीनने का प्रयास किया| तब गनर ने कारबाईन सीधी कर दी तभी हमलावर भाग गए|

सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक बीके मिश्र, सीओ सिटी बीके सिंह, इंस्पेक्टर कालूराम दोहरे, रेलवे रोड चौकी इंचार्ज हरनाथ सिंह, पल्ला चौकी प्रभारी श्री कृष्ण गुप्ता ने मौके पर पहुँच कर जांच पड़ताल की|

[adrotate banner="2"]