फर्रुखाबाद: व्यापारी राजेश सक्सेना को पड़ोसी की दुकान पर जाकर वहां चाय की चुस्की लेना काफी महंगी पड़ी| चोर उनकी दुकान से दिन दहाड़े कीमती सामान निकाल ले गए|
[adrotate banner="3"]
कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला तलैया लेन निवासी राजेश सक्सेना का फतेहगढ़ चौराहे के निकट KDR स्टूडियो है| अपरान्ह वह अपनी दुकान से उठकर पड़ोसी की दुकान पर चाय पीने चला गया| जब वह वापस लौटा तो खाली गोलक व कीमती सामान न देखकर भौंचक्के रह गए|
जांच पड़ताल करने पर राजेश को पता चला कि कोई व्यक्ति दराज का ताला तोड़कर दुकान से कैमरा, मोबाइल, मेमोरी कार्ड रीडर, गोलक से ४०० रुपये आदि सामान निकाल ले गया| उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दे दी है|
[adrotate banner="2"]


