व्यापारी अतिक्रमण करें तो पटक कर मारो: कंछल

0
130

knchlvyaapari puniफर्रुखाबाद: व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल रविवार को व्यापारियों पर जमकर बरसे| उन्होंने सबसे अधिक आक्रोश व्यापारियों के द्वारा किये गये अतिक्रमण पर दिखाया| उन्होंने यंहा तक कहा की यदि व्यापारी अतिक्रमण करे तो उसे पटक कर मारो| जो व्यापारी अतिक्रमण करे है उनके साथ व्यापार मंडल नही है|

[adrotate banner="3"]

नगर के रेलवे रोड स्थित एक गेस्ट हॉउस में आयोजित व्यापारी सम्मेलन में पंहुचे प्रदेश अध्यक्ष बनबारी लाल कंछल और पुलिस अधीक्षक राजेश कृष्णा का व्यापारियों ने जोरदार स्वागत किया| सम्मेलन में आक्रामक दिखे प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की व्यापारियों में 95 प्रतिशत सही और 5 प्रतिशत बेईमान है| उन्होंने कहा की व्यापारी अपनी हद में रहे और यदि अपनी दुकान से आधा फीट भी अधिक अतिक्रमण किया है तो उसे तोडना होगा| उन्होंने व्यापारियों को हिदायत देकर कहा की किसी भी व्यापारी को अतिक्रमण नही करना चाहिए| लेकिन उन्होंने एसपी से कहा की जो 50 वर्षो से अतिक्रमण की जमीन में रह रहे है उन्हें ना हटाया जाये | क्योंकि व्यापारी पूरे प्रदेश के राजस्व का 45 प्रतिशत यापारी देता है|

इसके साथ ही उन्होंने खाद्य सुरक्षा से जुड़े अधिकारियो से भी कहा की जब भी वह जनपद में नमूने लेने के लिये निकले तो पहले व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को अपने साथ ले ले| जो मिलावट करने वाले व्यापारी है उनकी जगह जेल में है| क्योंकि उनके द्वारा की जा रही मिलावट के सामान को सभी खाते है | जिससे समाज में कई तरह की बीमारी फ़ैल रही है| उन्होंने कहा की अतिक्रमण अभियान के समय यदि व्यापारी अपनी हद में नही है और वह अपनी दुकान के आगे अतिक्रमण किये है तो उसे पटक कर मारो| यदि अधिकारी बेबजह परेशान कर रहा है तो उसे पटक कर मारो| उन्होंने यंहा तक कहा की अधिकारी जादा परेशान करे तो उन्हें बताओ उसकी खाल खिचवा ली जायेगी|

पुलिस अधीक्षक राजेश कृष्णा ने कहा की किसी भी व्यापारी के साथ पुलिस मारपीट और अभद्र व्यवहार भाषा का प्रयोग नही करेगी| जो दुकानदार अतिक्रमण कर दुकान लगाये गये है उनका 200 रूपये व छोटे दुकानदारो का 50 का चालान कर दिया जायेगा|| उन्होंने कहा की नगर पालिका से उनकी बात हुई है जल्द कोई पार्किंग व्यवस्था की जायेगी| फुटपाथ के दुकानदारोके लिये लाल दरवाजे की टंकी के नीचे व्यवस्था करायी जायेगी|

इस दौरान प्रांतीय उपाध्यक्ष कल्लू यादव, जिलाध्यक्ष इस्लाम चौधरी, नगर अध्यक्ष मनोज मिश्रा, मनोज कौशल, पुन्नी शुक्ला, रामजी मिश्रा, बंटी सरदार, किशन कन्हैया सक्सेना, राजा शमसी आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]