व्यापारियों ने मंत्री भगवत सरन के खिलाफ मोर्चा खोला

0
93

bhgvat shran gangvarबरेली:बरेली में व्यापारियों ने प्रदेश के लघु उद्योग मंत्री भगवत सरन गंगवार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आज व्यापारियों ने बरेली में मंत्री को पद के हटाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर धरना दिया।

[adrotate banner="3"]

भगवत सरन गंगवार पर बिल्डर नवनीत अग्रवाल से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के साथ ही अपार्टमेंट का काम गैर कानूनी ढंग के रुकवाने का आरोप है। कल नवनीत अग्रवाल ने अकेले ही मोर्चा खोला था और आज बरेली शहर के व्यापारी नवनीत के पक्ष में सड़कों पर उतरे। नवनीत के समर्थन में व्यापारियों के साथ ही आप कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलूस निकाला। इसमें लोग मंत्री तथा उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारा लगा रहे थे।

इन लोगों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। यह लोग मंत्री पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाने के साथ उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।

[adrotate banner="2"]