व्यक्तिगत शौचालय आवेदनों का गाँव-गाँव जाकर हो सत्यापन

फर्रूखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जिला स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण) समिति की बैठक संपन्न हुई।
बैठक में डीपीआरओ द्वारा बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में 20642 का लक्ष्य है, जिसके सापेक्ष प्रथम किश्त हेतु 12768 माँग पत्र प्राप्त हुये है, 7874 माँग पत्र शेष है, फेज टू में जनपद में 49,285 के सापेक्ष 49,281शौचालय की जिओ टैगिंग हो गई है| जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि व्यक्तिगत शौचालय आवेदनों का गाँव-गाँव जाकर सत्यापन कराया जाये| जनपद में 580 आरआरसी सेंटर का लक्ष्य है 539 सेंटर बन गये है, 24 निर्माणाधीन है, 12 अनारम्भ है, जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जिन आरआरसी सेंटर का निर्माण पूर्ण हो गया है उनका संचालन सुनिश्चित किया जाये, निर्माणाधीन 24 आरआरसीसेंटरों की जीपीएस फोटोज उपलब्ध करायी जाये, कूड़ा कलेक्शन का यूजर चार्ज 02 दिन में जमा कराया जाये, कायमगंज व राजेपुर में निर्मित प्लास्टिक वेस्ट यूनिट में बिजली कनेक्शन न होने पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी जतायी गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द मिश्रा आदि अधिकारी मौजूद रहे।