फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) आशुतोष कुमार द्विवेदी जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में “जिला सड़क सुरक्षा समिति” की बैठक आहूत की गयी।
एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत द्वारा समिति को बताया गया कि माह फरवरी 2025 में 41 सड़क दुर्घटनाओं में 23 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है| जबकि माह फरवरी 2024 में 32 सड़क दुर्घटनाओं में 20 व्यक्तियों की मृत्यु हुई थी। वर्ष 2024 में 390 सड़क दुर्घटनाओं में 213 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है, जबकि वर्ष 2023 में 401 सड़क दुर्घटनाओं में 197 व्यक्तियों की मृत्यु हुई थी। माह फरवरी 2025 में राष्ट्रीय राजमार्ग पर 08, राज्यमार्ग पर 11, मुख्य जिला मार्ग पर 10, अन्य जिला मार्ग पर 05 व अन्य मार्गों पर 07 दुर्घटनायें घटित हुई हैं। फरवरी माह में सड़क दुर्घटना में मृतको की संख्या में बढ़त को देखते हुये सभी सम्बन्धित विभागो को सुरक्षात्मक दृष्टि से तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। आम-जनमानस हेतु सडक सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जायेे। ब्लॉक, तहसील एवं मुख्यालय पर जागरूकता कैम्प का आयोजन किया जाये साथ ही सड़क सुरक्षा के सम्बध में स्कूलों में भी जागरूकता कैम्प लगाया जाये।
शुकरूल्लापुर ओवरब्रिज पर गठित जांच समिति द्वारा सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित सुुझाये गये उपायों को अभी तक न किये जाने पर जिलाधिकारी महोेदय द्वारा अप्रसन्नता व्यक्त की गयी। सेतु निगम के सहायक अभियन्ता को चेतावनी दी गयी कि 15 दिवस के अन्दर कार्य पूर्ण करें, अन्यथा कि स्थिति में दुर्घटना होने पर सेतु निगम के सम्बन्धित अधिकारी व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होंगें। इटावा-बरेली मार्ग पर पांचाल घाट सेतु को 31 मार्च तक प्रत्येक दशा में मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा एनएचएआई के अधिकारियों को दिये गये, इस तिथि के उपरान्त कोई मार्ग डायवर्जन की छूट नही दी जायेगी। जिलाधिकारी द्वारा 108 एवं 102 नम्बर एम्बुलेंस के रिस्पॉंस टाइम को कम करतेे हुये स्टेट रिस्पॉस टाइम के बराबर करने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दियेे गये। बैठक में अधिशासी अभियन्ता लोनिवि मुरलीधर व अशोक कुमार, एआरटीओ (प्रशा0) वृजेन्द्र नाथ चौधरी, क्षेत्राधिकारी-यातायात ऐश्वर्या उपाध्याय, बीएसए गौतम प्रसाद, डीआईओएस नरेन्द्र पाल सिंह, एसीएमओ डा0 सर्वेश यादव, विनोद कुमार ईओ नगर पालिका फर्रूखाबाद, दीपक कुमार, दशरथ सिंह, अवर अभियन्ता, सेतु निगम बांदा आदि रहे।
पांचाल घाट सेतु का 31 मार्च तक मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



