वोट जरूर करें, मतदाताओं को दिलाई शपथ

0
121

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) आगामी विधान सभा चुनाव में लोगों को अधिक से अधिक मतदान करनें के लिए जागरूक किया जा रहा है| सोमवार को डीएम संजय कुमार सिंह नें ईओ फर्रुखाबाद रविन्द्र कुमार के साथ लोगों को मतदान करनें की शपथ दिलायी| उन्होंने कहा कि मतदाता मतदान वाले दिन अपना फर्ज निभाएं, राष्ट्र के लिए यह एक आहुति की तरह है।
फतेहगढ़ के नवदिया में 50 प्रतिशत से कम वोटिंग प्रतिशत होेने के कारण मतदाता जागरूक का आयोजन किया गया| डीएम नें कार्यक्रम में पहॅुचकर की मतदाताओं से अपील की|  उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि आपको वोट डालने का अधिकार मिला है जो कि समाज के प्रति आपकी जिम्मेदारी भी है। इस बार 20 फरवरी मतदान दिवस पर अपने मत का अवश्य प्रयोग करें और आस—पास के जनसामान्य को भी वोट करने हेतु प्रेरित करें। उन्होंने मतदाताओं को शपथ दिलायी|

[adrotate banner="3"]

 

[adrotate banner="2"]