वोटिंग में सदर विधान सभा फिसड्डी,कायमगंज अब्बल

FARRUKHABAD NEWS Politics जिला प्रशासन लोकसभा चुनाव 2019 सामाजिक

फर्रुखाबाद:(दीपक शुक्ला)जिला प्रशासन के लाख प्रयास के बाद भी लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत 2014 की तुलना में कम हुआ| इसके साथ ही लोकसभा की पांचो विधानसभाओं में मतदान का प्रतिशत कम रहा|
192 कायमगंज विधान सभा में कुल 389211 मतों में से 234266 लोगों ने मतदान किया| जिससे कायमगंज विधानसभा मतदान करने के मामले में नम्बर बन रही| कायमगंज में कुल 60.19 प्रतिशत मत पड़े|
वही 193 अमृतपुर विधानसभा में कुल 305828 मत है| जिसमे से 181085 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया| अमृतपुर में 59.21 प्रतिशत वोट पड़े| 194 सदर विधानसभा में कुल 365204 मत है|जिसमे से केबल 201832 लोगों ने मतदान किया| यंहा 55.27 प्रतिशत मतदान हुआ| 195 भोजपुर विधानसभा में 312199 मत है| जिसमे से 185566 लोगों ने मतदान किया| कुल 59.44 प्रतिशत वोट पड़े|
जनपद एटा की 103 अलीगंज विधानसभा में कुल 331484 मतदाता है| जिसमे से 197254 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया| यंहा कुल 59.51 प्रतिशत मतदान हुआ| कुल मिलकर पांचो विधान सभाओं में 1703926 मतों में से 1000003 लोगों ने अपने वोट डाले| मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी मोनिका रानी और प्रेक्षक ने सातनपुर गल्ला मंडी में प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर चुनाव में हुए मतदान की समीक्षा की|