फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर के आवास विकास स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर भाजपा संगठन के नवनियुक्त जिला प्रभारी शिव महेश दुबे नें लोकसभा क्षेत्र के सदर विधानसभा एवं अमृतपुर विधानसभा की वोटर चेतना अभियान की रूपरेखा बैठक की|
जिला संगठन प्रभारी नें दोनों विधानसभाओं के मंडल अध्यक्षों,मंडल प्रभारियों,मोर्चा अध्यक्षों,मतदाता प्रमुखों एवं मंडल कमेटियों के पदाधिकारियों को अभियान से जुड़ने के दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पार्टी पदाधिकारी के मध्य रखी।
उन्होंने कहा कि पार्टी व संगठन अब चुनावी मोड पर खड़े हैं| इसलिए 2024 में तीसरी बार भाजपा को केंद्र की सत्ता में पहुंचने के लिए कार्य करना है| पार्टी के वोटर चेतना अभियान को बूथ स्तर से शुरू किया जाएगा। विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सभी मंडलों के शक्ति केंद्रो पर बैठक करके चुनाव आयोग द्वारा दो चरणों( 25 व 26 नवंबर एवं 2 व 3 दिसंबर) में घोषित किए गये नये मतदाता बनाने की तिथियां में एक-एक पार्टी के कार्यकर्ता को जुटना है। इसके लिए प्रत्येक बूथ पर दो टोली तैयार होगी प्रथम टोली बूथ पर नए मतदाता बनाएगी और दूसरी टोली मतदाता सूची का पुननिरीक्षण करके घर-घर पहुंचकर नए मतदाता बनने के लिए जागृत करेगी। 3 दिसंबर के उपरांत संगठन द्वारा भारत विकास यात्रा निकाली जाएगी| पार्टी का स्पष्ट निर्देश है जो कार्यकर्ता अभियानों में रुचि नहीं दिख रहे हैं उन कार्यकर्ताओं को दायित्व मुक्त किया जाएगा उनके स्थान पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को अवसर मिलेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने कहा पिछले कई चुनाव में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है इसलिए महिला मोर्चा इन अभियानों से जुड़कर घर घर पहुंच कर नव वधुओं के साथ-साथ नए युवतियों को भी मतदाता सूची से जोड़ने के लिए कार्य करें। संचालन जिला महामंत्री डीएस राठौर ने किया। पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कटियार कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष कुलदीप गंगवार, कोऑपरेटिव बैंक उपाध्यक्ष डॉ. भूदेव सिंह राजपूत, शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक भास्कर दत्त द्विवेदी,फर्रुखाबाद पश्चिम मंडल अध्यक्ष विकास पांडेय, फर्रुखाबाद पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, बढ़पुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष अमित कुमार पाल, शशांक शेखर मिश्रा, रानू दीक्षित, शिवांग रस्तोगी आदि रहे।
कायमगंज में वोटर चेतना अभियान की विधानसभा कार्यशाला
कायमगंज विधानसभा की कार्यशाला कायमगंज स्थित सीपी गेस्ट हाउस में संपन्न हुई इस कार्यशाला को भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रूपेश गुप्ता ने संबोधित किया। कार्यकर्ता घर-घर जाकर नये युवा लोगों को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए बूथ केंद्र पर पहुंचकर फार्म 6 भरवाने का कार्य करें। फर्जी मतदाताओं पर भी विशेष निगरानी रखनी होगी।
राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मिथिलेश अग्रवाल, कायमगंज विधायक डॉ. सुरभि आदि रहे|
‘वोटर चेतना अभियान’ में रूचि ना दिखानें वाले कार्यकर्ता होंगे कार्यमुक्त
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


