वैलेनटाइन डे पर पत्नी नहीं आयी तो खाई जहरीली गोली

0
102

tarunFARRUKHBAD : वर्षों से अपने प्यार का इजहार करने के बाद जब वैलेनटाइन डे आया तो पत्नी दगा दे गयी। जब पत्नी ने अपने मायके पक्ष से ससुराल आने को मना कर दिया तो टूटे दिल से क्षुब्ध हुए पति ने जहरीली गोलियां खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।

[adrotate banner="3"]

घटना थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम महमदपुर निवासी सुरेशपाल सिंह के पुत्र तरुण कुमार के साथ हुई। वह अपनी पत्नी आरती के साथ लायकपुर निवासी फफुआ सास के घर गया था। जहां से वापस लौटते समय जब उसने अपनी पत्नी आरती को घर चलने को कहा तो उसने इंकार कर दिया। एक तो वैलेनटाइन डे और पत्नी के इंकार से अपने को तनहा महसूस कर रहे तरुण ने बाजार से जहरीली गोलियां खरीदीं और खा लीं। घर आते आते उसकी हालत बिगड़ गयी तो पिता सुरेश ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।

[bannergarden id=”8″]

भाई ने दारू पीने से मना किया तो डाई पी
jeetuथाना मोहम्मदाबाद के ग्राम नगला पंचम निवासी 18 वर्षीय जीतू पुत्र रामसिंह दारू पीने का आदी है। जिसको लेकर उसके भाई के साथ अक्सर झगड़ा हो जाता है। गुरुवार को जीतू के बड़े भाई ने उसके साथ मारपीट कर दी। जिससे उसने खिसिआहट में गांव के दुकानदार कैलाश से डाई खरीदी और गुस्से में उसे पी लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी। जिसके बाद उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

[adrotate banner="2"]