वैलेनटाइन डे पर ढावों व रेस्टोरेंटों पर रहेंगी हिजाम की नजर

0
118

deepak diwediफर्रुखाबाद: प्रेम के इजहार के दिवस 14 फरवरी वैलेनटाइन डे पर खुलेआम होने वाली अश्लीलता के विरोध में हिन्दू जागरण मंच गुरुवार को अपनी नजरें रेस्टोरेंटों, ढावों व पार्कों पर रखेगा और इसका विरोध जमकर किया जायेगा।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

संगठन के जिलाध्यक्ष दीपक द्विवेदी एडवोकेट ने कहा है कि वैलेनटाइन डे हिन्दू एवं भारतीय संस्कृति के प्रतिकूल है। जिसका विरोध डटकर किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कुछ पथभ्रष्ट युगल इस दिन के नाम पर भारतीय सभ्यता और संस्कृति के विपरीत विदेशी सभ्यता को अपनाकर आधुनिकीकरण कर रहे हैं। जो भारतीय सभ्यता को कलंकित कर रहा है। हिजाम ने चेतावनी दी कि अगर इस तरह का कृत्य वैलेंनटाइन डे पर किसी पथभ्रष्ट युगलों द्वारा होता पाया गया तो यह हिजाम बिलकुल भी बर्दास्त नहीं करेगा। संगठन के जिला प्रवक्ता राजेश मिश्रा ने रेस्टोरेंट के अलावा बुक स्टाल मालिकों को भी इस बात की हिदायत दी कि वह इस अनैतिक कृत्य को रोकें। गुरुवार को वैलेनटाइन डे के अवसर पर हिजाम के लोग शहर में ढावा, रेस्टोरेंटों पर अपनी नजरें गड़ाये रहेंगे।

[adrotate banner="2"]