फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) वैलेंटाइन-डे 14 फरवरी को मनाया जाता है| इस दिन को प्रेम दिवस के रूप में बनाते हैं| 14 फरवरी से पूर्व हिन्दू महासभा नें चेतावनी जारी कर दी है|
हिन्दू महा सभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा नें बताया कि वैलेंटाइन-डे का संगठन शुरू से ही विरोध करता आ रहा है| हम अपने नौजवानों को स्पष्ट रूप से कहना चाहते हैं कि वैलेंटाइन-डे से बचें| किसी भी होटल या रेस्टोरेंट में किसी भी तरह की अश्लीलता ना परोसी जाए| हम होटल-रेस्टोरेंट मालिकों को कहा कि वे अपने यहां ऐसे किसी भी असामाजिक तत्वों को ना बैठाएं जो होटल पर अश्लीलता फैलाता हो और छोटी नाबालिक बच्चियों के साथ छेड़छाड़ करता हो|
प्रेमी जोड़ा मिला तो करायेंगे शादी
विमलेश मिश्रा नें चेतावनी देते हुए कहा कहा कि उनकी टीम शहर में भ्रमण पर रहेगी| यदि कोई प्रेमी जोड़ा किसी होटल, मंदिर, गंगाघाट,राम नगरिया या किसी भी सार्वजिक स्थान पर हिन्दू महासभा की पकड़ में आ गया तो उनकी मौके पर ही किसी मन्दिर में जबरन शादी करायी जायेगी|
वैलेंटाइन-डे से पहले हिंदू महासभा की चेतावनी
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



