फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) वृद्ध बीमार माँ के साथ सरेराह मारपीट करनें वाले आरोपी को पुलिस नें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम बमीयारी निवासी करीब 85 वर्षीय प्रमिला देवी उर्फ अनीता देवी पत्नी चुन्नी लाल थाना मऊदरवाजा के ग्राम बरौन निवासी अपनी पुत्री किरण देवी पत्नी सोनू सक्सेना के पास रह रही थी| बुधवार को प्रमिला का पुत्र शिवकुमार उन्हें अपने साथ बुला लाया| थाना राजेपुर के जमापुर में उसने अपनी माँ के साथ मारपीट की| जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया| मामले में जेएनआई ने भी प्रमुखता
से समाचार प्रकाशित किया था| पुलिस नें आरोपी शिवकुमार निवासी बमियारी को गुरुवार को गिरफ्तार कर उसका एसडीएम कोर्ट में शान्ति भंग में चालान कर भेजा| एसडीएम नें आरोपी की जमानत मंजूर नही की और उसे जेल भेज दिया| थानाध्यक्ष सुदेश कुमार नें बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया|
वृद्ध बीमार माँ से मारपीट में आरोपी को भेजा जेल



