वृद्ध की हत्या में पूर्व सैनिक व पुत्र पर एफआईआर

0
122

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) बीते दिन गोली लगनें से घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गयी| पुलिस नें घटना के सम्बन्ध में मृतक के पुत्र की तहरीर पर आरोपी पिता-पुत्रके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है|
थाना क्षेत्र के ग्राम गांव रामपुर मांझगांव के मजरा कुशलपुर निवासी 60 वर्षीय महेश चंद्र की कनपटी में गोली लगनें से मौत हो गयी थी| दरअसल मृतक के पुत्र सूरजपाल नें गाँव के ही पूर्व सैनिक रामसेवक व उनके पुत्र कुरेंद्र पाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी| जिसमे आरोप है कि उसके पिता सुभाष के मकान के बाहर खड़े थे| सुभाष से रामसेवक और कुनेंद्र रंजिश मानते थे| लिहाजा उन्होंने पिता सुभाष को घेर लिया और रामसेवक हाथ में लाइसेंसी बंदूक व कुरेंद्र तमंचा था| तभी कुरेंद्र ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली पिता की कनपटी पर लगी। वह और मां शिवकुमारी घायल पिता को कमालगंज सीएचसी लाए। जहां से लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के लिए कानपुर ले जाने के दौरान रास्ते में पिता की मौत हो गई।
घटना के सम्बन्ध में पूर्व सैनिक रामसेवक और उनके पुत्र कुरेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाँच पुलिस नें शुरू कर दी है| फिलहाल घटना में प्रयोग हुआ तमंचा पुलिस आरोपी कुरेंद्र से बरामद करनें के लिए हाथ पैर मार रही है| थानाध्यक्ष राकेश कुमार नें बताया कि एआईआर दर्ज कर ली गयी है| आरोपियों से पूंछतांछ की जा रही है|

[adrotate banner="3"]

 

 

 

[adrotate banner="2"]