वृद्ध की गर्दन हुई अलग,धड़ धू-धू कर जला

0
102

ht laenफर्रुखाबाद:(कमालगंज): अपने भाई बैकुंठ नाथ के साथ भेड़ें चराने गये (70) वर्षीय पृथ्वीराज पाल निवासी राजेपुर सरायमेंदा के मजरा मंशा नगला अचानक झूल रहे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गये| जिससे उनकी गर्दन दूर जा गिरी| धड़ धू-धू कर जलने लगा| जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक वृद्ध की मौत हो गयी|

[adrotate banner="3"]

बुजुर्ग पृथ्वीराज पाल गाँव के ही निकट निशान नगला में जब भेड़े चराने पंहुचे तो विद्युत सब स्टेशन से खुदागंज जाने वाली हाईटेंशन लाइन के तार जमीन पर झूल रहे थे| तभी अचानक पृथ्वीराज की गर्दन तारो में जा फंसी जिससे एकाएक उसकी गर्दन कटकर धड़ से अलग जा गिरी और धड़ धू-धू कर जलने लगा| घटना के बाद अचेत हो गये मृतक के भाई बैकुंठ नाथ ने किसी तरह रशीद कोल्ड स्टोरेज पहुंचकर घटना की जानकारी दी।

घटना की सूचना पर मृतक की पत्नी बृजरानी व पुलिस मौके पर पंहुची| बृजरानी अपने पति के सर को पकड़ कर रोती रही|

[adrotate banner="2"]