फर्रुखाबाद :बीती रात एक हत्या और पुलिस की डायरी में दर्ज हो गयी | जब एक वृद्धा को हमलावरो ने कुल्हाड़ी से काट कर मौत के घाट उतार दिया | विवाद में वृद्धा के पुत्र व पुत्र बधू को हमलावरों ने घायल कर दिया | ।
थाना जहानगंज के ग्राम भिडैल निवास परषुराम यादव की 75 वर्षीय पत्नी बुद्धा देवी को बीती रात पुरानी रंजिश के चलते कुल्हाड़ी से घायल कर मौत के घाट उतार दिया | घटना बीती रात तकरीवन 6 बजें हमले में बुद्धा देवी को कुल्हाड़ी मार कर घायल कर दिया गया |घटना पड़ोसी कल्याण सिंह यादव ने कांता, भैयालाल ने टकोरा, रोहित ने तमंचा, श्रीपाल ने भाला एवं कल्याण की पत्नी मंजू ने खुरपी से हमला किया।जिसमे वृद्धा का पुत्र ओमकार उसकी पत्नी सुमन देवी एवं पुत्र रोहित घायल हो गये। ओमकार ने बताया कि रंजिश के कारण पडोसी उससे आये दिन विवाद करते थे आज मौका मिलने पर घटना को अंजाम दिया गया |
घायल बुद्धा देवी को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया | जहा उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी | थानाध्यक्ष जहानगंज प्रदीप यादव ने बताया कि मामले मे दर्ज एनसीआर को हत्या की धारा में बदल कर कार्यवाही की जाएगी |
वृद्धा को कुल्हाड़ी से काट मौत के घाट उतारा,पुत्र व पुत्रबधू घायल
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


