वृद्धा के घर बदमाशो का धावा,मारपीट कर लूट

0
150

bdmashफर्रुखाबाद: बीती शनिवार की रात अपने घर में अकेली सो रही पूर्व सौनिक की विधवा पत्नी को जमकर मारपीट करने के बाद उनके घर में रखे 82 हजार रुपये लूट लिये गये| तहरीर मिलने के बाद पुलिस जाँच में जुटी है|

[adrotate banner="3"]

थाना शमसाबाद के ग्राम दुबरी निवासी पूर्व सैनिक जबर सिंह की 90 वर्षीय पत्नी प्रेमवती अपने पुत्र धमेंद्र के साथ थाना मऊदरवाजा के ग्राम नगला खैरबंद नई बस्ती में किराये पर रह रही है| बीती रात गाँव के नही स्वर्गीय क्नैह्या लाल के बेटे की बारात नाला मछरट्टा गयी थी| प्रेमवती घर पर अकेली थी| धमेंद्र बारात में गया था|

तभी अज्ञात बदमाशो ने घर में घुसकर वृद्धा को जमकर पीटा और घर में रखे 82 हजार लूट लिये| घटना के सम्बन्ध में धर्मेन्द्र ने थाने में तहरीर दी है| थानाध्यक्ष सुनील यादव ने बताया की अभी जाँच की जा रही है| जल्द कार्यवाही की जायेगी|

[adrotate banner="2"]