वीआईपी ड्यूटी से लौट रहे एएसपी की गाड़ी ट्रक से भिड़ी, चालक घायल

0
102

फर्रुखाबाद : वीआईपी ड्यूटी कर कानपुर से लौटते समय अचानक एएसपी की की गाड़ी ट्रक से टकरा गयी। जिससे एएसपी का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

[adrotate banner="3"]

अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह कानपुर से किसी वीआईपी ड्यूटी से वापस अपनी गाड़ी से लौट रहे थे तभी शेखपुर गुमटी के निकट उनकी कार ट्रक संख्या यूपी ३२ सी जेड २१६३ से टकरा गयी। जिससे एएसपी का चालक घायल हो गया। सूचना मिलने पर कमालगंज थानाध्यक्ष राघवन सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे व ट्रक चालक नीरज कुमार निवासी रामलला इंटर कालेज रावतपुर को हिरासत में ले लिया व घायल एएसपी के चालक को उपचार हेतु अस्पताल भेज दिया। ट्रक में रोहित इंटर प्राइजेज चौबेपुर से साबुन लोडकर फर्रुखाबाद लाया जा रहा था। इस सम्बंध में अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि दुर्घटना में वह पूरी तरह सुरक्षित हैं। चालक को मामूली चोट आयी है। उसे पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

[adrotate banner="2"]