विशेष सचिव के आदेश पर भी नही बदला कौशल विकास का स्लोगन

0
123

kushal vikashफर्रुखाबाद: विशेष सचिव अनीता श्रीवास्तव के द्वारा जारी आदेश की जमकर धज्जियाँ उडाई जा रही है| सचिव के आदेश के लगभग दो महा बाद भी अभी तक आईटीआई स्थित कौशल विकास मिशन जिला कार्यालय में लगे बोर्ड का स्लोगन नही बदला गया है|

[adrotate banner="3"]

अनीता श्रीवास्तव ने बीते 26 मार्च 2015 को उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के वर्तमान स्लोगन “हर हुनरमंद को काम” को बदल कर उसके स्थान पर “सबको हुनर सबको काम” कर दिया था| उन्होंने पूरे प्रदेश के सभी जिला समन्वयक कौशल विकास को यह पत्र भी जारी कर दिया था| इसके बाद भी फर्रुखाबाद आईटीआई स्थित कौशल विकास के जिला कार्यालय के बोर्ड पर अभी भी वही पुराना स्लोगन लिखा है| जो विशेष सचिव के आदेश की धज्जियां उड़ा रहा है|

जिला समन्वयक कौशल विकास एसएन राम ने बताया की उन्हें विशेष सचिव का पत्र प्राप्त हो गया है| जल्द से जल्द स्लोगन को पेंटर बुलाकर बदल दिया जायेगा|

[adrotate banner="2"]