विशेष खबर: द ग्रेट खली को चुनौती दे चुके है आठ फिट के रामलाल

0
117

rampal sahuuफर्रुखाबाद: पहलवान खली को दंगल में चुनौती दे चुके रामपाल एन दिनों अपने भारी भरकम शरीर से परेशान है| उनकी किडनी में समस्या होने ने वह कई बीमारियों के शिकार हो चुके है| लेकिन समाज सेवा और समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव में आज तक आस्था कम नही हुई| सपा के पुराने कार्यकर्ता में सुमार रामलाल साहू इन दिनों केबल लोगो के कौतुहल का विषय है|

[adrotate banner="3"]

रेलवे रोड स्थित एक होटल में रुके आठ फिट लम्बाई के मालिक रामलाल साहू निवासी बलिया ने बताया कि उनकी लम्बा शरीर बचपन से ही लोगो के आकर्षण का केंद्र रहा है| जब वह विधालय जाते थे तो भी अन्य बच्चों से कई गुना लम्बाई दिखाई पडती थी| रामलाल ने बताया कि वह बीते कई दशक से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता है| उन्होंने कभी पार्टी का कोई पद नही लिया| बीते दिनों उन्हें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सम्मानित किया था|

उन्होंने बताया कि वह भोजन में आम लोग जैसा भोजन ही करते है| बहुत अधिक मात्रा में फ्लो का ज़बान करते है| अपनी आठ फिट लम्बाई के लिये मशहूर रामलाल वैसे राजनीति को झूठा बताते है| उन्होंने यह भी बताया कि वह जितने लम्बे है उतने ही सीधे भी है| किसी से कभी कोई विवाद नही हुआ| रामलाल साहू शुक्रबार को निकलने वाली शाहू समाज कि शोभा यात्रा में शामिल होने आये है| नंदी संकल्प सेना के प्रमुख विक्रांत अवस्थी भी रामलाल से मुलाकाट करने पंहुचे|

[adrotate banner="2"]