विशेष- आधार से गायब हुआ “आम आदमी”, नया स्लोगन- मेरा आधार मेरी पहचान

ADHAR CARDलखनऊ: दुनिया के सबसे बड़े पहचान कार्ड के रूप में अपनी पहचान बना चुके आधार कार्ड से “आम आदमी का अधिकार” का स्लोगन हटा कर नया स्लोगन लगाया गया है| नए जारी हो रहे आधार कार्ड पर अब “आधार- मेरा आधार मेरी पहचान” छपा हुआ मिल रहा है| आधार से आम आदमी स्लोगन हटाने को आम आदमी पार्टी ने मामला राजनैतिक रूप से प्रेरित और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है| वहीँ आधार से जुड़े अधिकारियो का कहना है कि इसमें कुछ भी राजनैतिक नहीं है| आधार कार्ड की मान्यता पहचान के रूप में होती है और कई बार इसे नागरिकता के रूप में देखने लगता है इसलिए और स्पष्टता के लिए नया स्लोगन लगाया गया है|

आम आदमी पार्टी ने इसे दुर्भाग्यपूर्वक बताया है| आम आदमी पार्टी का कहना है कि मोदी देखो अब कहाँ कहाँ से आम आदमी को हटाएंगे| भाजपा आम आदमी से डरी हुई है| वही भाजपा ने इसे आम आदमी पार्टी और केजरीवाल का मानसिक दिवालियापन बताया है|