आधी अधूरी तैयारियों के साथ मेला रामनगरिया शुरू

0
211

SP RAMNGRIYAफर्रुखाबाद: एक महीने तक चलने वाले मेला रामनगरिया का शुभारम्भ शनिवार को आधी अधूरी तैयारियों के साथ हो गया| व्यवस्था के नाम पर लाखो रुपये कमाई वाले मेले में न तो शौचालय और न ही मार्ग व्यवस्थित पूर्ण रूप से बने है| कभी आस्था की व्यवस्था के नाम पर बनी मेला रामनगरिया समिति अब मात्र मेले से अधिक से अधिक कमाकर खजाना भरने में लगी है| मेले की कमाई से आने वाले राजस्व का आधे से ज्यादा खर्चा समिति और उसके सदस्यों के लिए इंतजाम में खर्च होता है जबकि ये राशि मेले एक माह के कल्पवास के लिए आये साधुओं और आम जनता पर खर्च होना चाहिए| एक मेले से लगभग 50 लाख रुपये की आमदनी वाले इस मेले का इंतजाम एक अमीन के हवाले होता है| इंतजाम देखने के लिए अब अदद बाबू तक मेला समिति के पास नहीं है|

[adrotate banner="3"]

मेला शुरम्भ जिलाधिकारी सतेन्द्र कुमार ने मेले में आयी 5 वृद्ध महिलाओ के द्वारा फीता काटकर कराया| इसके बाद 11 कुण्डली यज्ञ में 101 संतो के द्वारा आहूतिया दी गयी| साधू संतो को माल्यार्पण कर सम्मानित भी किया गया| कु० दिव्या ने स्वागत गीत गया| इसके बाद सभी ने गंगा घाट पर जाकर दीपदान किया| डीएम, एसपी ने नाव में बैठकर गंगा की धार में दीपदान किया इसके बाद उन्होंने नौक बिहार का आनंद भी लिया|

उद्घाटन स्थल पर संस्कार भारती के द्वारा बेटी बचाओ के अंतर्गत एक रंगोली भी बनायी| जिसने काफी वाहवाही लूटी| इस दौरान एएसपी राम भुवन चौरसिया, एसडीएम कायमगंज अजीत सिंह, सीओ सिटी योगेश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट एसवी सिंह, सीओ कायमगंज प्रकाश कुमार, बीएसए भगवत पटेल, डीआईओएस कमलेश बाबू, तहसीलदार सदर आरपी चौधरी, व्यापारी नेता अरुण प्रकाश तिवारी, संजीव मिश्रा, संजय गर्ग, जमील अहमद, कोतवाल रम सिंह यादव, ब्रज किशोर मिश्रा, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव, पुष्पेन्द्र यादव,मेला थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार मिश्रा, शैक्षिक महा संघ के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी, जिला पंचायत सदस्य विजय यादव आदि लोग मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]