विवाह के नौ महीने बाद ही युवक फांसी पर झूला

0
138

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर) बीते नौ महीने पूर्व विवाह के बाद उसके घर में ख़ुशी आयी| लेकिन अचानक युवक नें फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम कुमरौर निवासी 21 वर्षीय उदयवीर पुत्र रामवीर का जनपद हरदोई के थाना रूपापुर के ग्राम दुल्लामई से बीते नौ महीने पूर्व रामभरोसे की पुत्र सोनी के साथ हुआ था| बीते लगभग एक सप्ताह पूर्व वह अपनी पत्नी सोनी को मायके छोड़ आया था| जिसके बाद वह घर पर था| सोमवार को उदयवीर के पिता खेत पर थे| उसी समय उसने कमरें के पंखे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली|
घटना की सूचना मिलने पर कोहराम मच गया| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| थानाध्यक्ष अमृतपुर सुरेन्द्र यादव नें बताया कि उन्हें इस सम्बन्ध में कोई जानकारी नही मिली है| तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]