विवाह के चार दिन तक पति के साथ रही, पांचवें दिन प्रेमी के साथ फरार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन धार्मिक सामाजिक

गोरखपुर/संतकबीरनगर: हाथ में पति के नाम लगी मेंहदी अभी सूखी भी नहीं थीं कि एक नहीं अपितु दो दुल्हनें ससुराल छोड़कर अपने-अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेने वाली एक दुल्हन शादी के पांचवें दिन तो वहीं दूसरी शादी के 11 वें दिन अपने प्रेमी के साथ भाग गई।
सात जन्मों के बंधन में बंधने की पति की तमन्नाओं को इन दोनों दुल्हनों ने पल-भर में चकनाचूर कर दिया। असमंजस में पड़े इन दोनों के पति अपने किस्मत को कोस रहे हैं, पत्नी की इस बेवफाई पर आंसू बहा रहे हैं। बखिरा थानाक्षेत्र के जंगल दशहर के एक युवक की शादी 19 मई 2019 को इसी थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थीं। शादी के बाद युवक अपनी पत्नी को लेकर गांव पहुंचा।
चार दिन तक उसकी पत्नी ससुराल में रही। पांचवें दिन यानी 24 मई को दुल्हन ने अपने पुराने प्रेमी को रात को लगभग नौ बजे बुलाया।
ससुरालवालों से बहाना बनाकर घर से निकली और प्रेमी के साथ फरार हो गई। वहीं दूसरी घटना इसी थानाक्षेत्र के भैंसठ गांव की है।इस गांव के एक युवक की भी शादी 19 मई 2019 को मेंहदावल थानाक्षेत्र के एक गांव की लड़की के साथ हुई थीं। 30 मई तक यह दुल्हन अपने ससुराल भैंसठ में रहीं। वहीं 31 मई को पति के साथ कपड़ा खरीदने के बहाने बखिरा बाजार में बैग में 10 हजार नकद, मंगलसूत्र, झुमकी, माला,मोबाइल लेकर आई थीं। कुछ दूरी पर पति को रोककर घर के लोगों से मिलने के बहाने अपने पुराने प्रेमी के साथ फरार हो गई।