विवाहिया की हत्या में पति सहित 7 के खिलाफ मुकदमा

0
127

pujaa htyaaफर्रुखाबाद: विवाहिता की हत्या के आरोप में पुलिस ने पति सहित सात लोगो पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है| जाँच सीओ सिटी कर रहे है|

[adrotate banner="3"]

कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम खुटिया निवासी लक्ष्मीकान्त अवस्थी की पुत्री पूजा उर्फ पुष्पा पत्नी चेतन मिश्रा निवासी नुनहाई कटरा की हत्या में पुलिस ने सात लोगो पर मुकदमा दर्ज कर लिया है| मृतक के पिता लक्ष्मी कान्त ने दर्ज कराये गये मुकदमे में 4 लाख रुपये ना देने में पुत्री की हत्या किये जाने का उल्लेख किया है|

जिसमे उन्होंने मृतका पूजा के पति चेतन मिश्रा, सास गीता, ससुर रतन मिश्रा, देवर निकेतन मिश्रा, चचिया ससुर घुल्लू उसकी पत्नी रचना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है|

[adrotate banner="2"]