विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

0
137

फर्रुखाबाद:(जहानगंज प्रतिनिधि) विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी|परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया|पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की|
थाना क्षेत्र के ग्राम महरूपुर बिजल निवासी दीपू दिवाकर का विवाह बीते 15 मई 2011 को जनपद हरदोई के हरपालपुर अचानकपुर निवासी रामनिवास की पुत्री 28 वर्षीय सोनी ने के साथ हुआ था| सोनी ने अपनी ससुराल में कमरे के कुंडे में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली|
घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गयी| सीओ के साथ ही साथ दरोगा विश्वनाथ व अश्वनी कुमार आदि ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की|पुलिस  ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| मृतका की माँ ललिता व पिता रामनिवास ने हत्या कर शव फांसी पर लटका देनें का आरोप लगाया है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]