विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

0
137

fansiफर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मसेनी में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जिंदगी से अलबिदा कह दी| पुलिस ने मौके पर पंहुच कर जाँच पड़ताल की| और शव को नीचे उतार पोस्टमार्टम के लिये भेजा|

[adrotate banner="3"]

गांव के ही रजत सक्सेना पुत्र राकेश सक्सेना का विवाह कोतवाली फतेहगढ़ के ,मोहल्ला नगला नैन निवासी डब्बू की पुत्र रोशनी के साथ बीते डेढ़ वर्ष पूर्व पूर्व एम्एलसी मनोज अग्रवाल के सामूहिक विवाह में हुआ था| रजत कोल्ड में मजदूरी करने का काम करता है| मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात गर्मी होने के चलते रजत अपनी माँ निर्मला देवी और पिता राकेश सक्सेना के साथ छत पर लेटा था| रोशनी घर में अकेली थी|

सुबह जब परिजन नीचे उतर के आये तो उन्हें कमरे का दरवाजा बंद मिला| घटना की सूचना पुलिस को दी गयी| पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की| पांचाल घाट चौकी इंचार्ज संजय यादव ने भी परिजनों से जानकारी ली| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया| चौकी इंचार्ज ने बताया की दोनों पक्षों में सुलह की बात चल रही थी| अभी तहरीर नही मिली है| तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|

[adrotate banner="2"]