विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने का आरोपी गिरफ्तार

0
114

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया| तीन आरोपी पूर्व में भी जेल जा चुके है|
थाना क्षेत्र के ग्राम पुरनपुर निवासी संजय उर्फ़ संजू पुत्र राजबहादुर का विवाह बीते लगभग 12 वर्ष पूर्व जनपद हरदोई हरपालपुर भदौरियनपुर निवासी मदनपाल की पुत्री से हुआ था| मदनपाल के पुत्र जोगेंद्र सिंह नें 23 अगस्त 2019 को अपने बहनोई संजय उसके भाई धीरेन्द्र सिंह, राजबहादुर पुत्र सूबेदार निशा पुत्री राजबहादुर, रंजना पत्नी राजबहादुर के खिलाफ धारा
498ए, 302, 201, 392 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था|
पुलिस ने विवाहिता के पति संजय, संजय के भाई धीरेन्द्र सिंह व ससुर राजबहादुर को पूर्व में ही जेल भेज दिया था| मंगलवार को पुलिस ने राजबहादुर के पुत्र राजवीर को भी गिरफ्तार कर लिया| उसे भी न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया गया| थानाध्यक्ष अंगद सिंह नें बताया कि पूर्व में तीन आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]