पत्‍नी को पीट-पीट कर मार डाला, परिजनों ने लगाया जाम

0
103

फर्रुखाबाद: पड़ोसी जनपद कन्नौज के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मलिकपुर में एक निर्दयी पति ने अपनी पत्नी की पीट पीट कर हत्या कर दी। हत्या की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने मुख्य मार्ग जाम कर दिया।

[adrotate banner="3"]

छिबरामऊ निवासी ओमप्रकाश ने अपनी पुत्री अर्चना उर्फ पिंकी की शादी हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार दान दहेज सहित अजय यादव निवासी मलिकपुर के साथ किया था। लेकिन शादी के बाद से ही अजय यादव अर्चना को मारने पीटने लगा था व आये दिन अन्य अन्य तरीकों से उत्पीड़ित करता रहता था। जिसकी शिकायत अर्चना ने अपने पिता से भी कई बार की। बीती रात अजय यादव ने अपनी पत्नी अर्चना को किसी बात को लेकर पीट पीट कर मार डाला। घटना की सूचना अर्चना के पिता ओमप्रकाश को दी गयी तो उन्होंने मलिकपुर पहुंचकर मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। घटना की सूचना पर भारी पुलिस फोर्स पहुंचा। पुलिस के समझाने के बाद भी परिजन जाम खोलने को राजी नहीं हुए। परिजन उच्चाधिकारियों को बुलाये जाने की मांग पर डटे हुए हैं।

[adrotate banner="2"]