फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) विवाहिता की अश्लील फोटो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करनें के मामले में पुलिस नें मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के एक गाँव निवासी पीड़िता के पिता नें तहरीर दी| जिसमे कहा कि उसके पुत्र के मोबाइल पर मोहल्ला बाग रुस्तम निवासी आमिर पुत्र इकबाल उर्फ दिलशाद कई माह से उनकी पुत्री की अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है| जब इसका विरोध किया तो गाली-गलौज कर जान से मारनें की धमकी भी दी| पुलिस नें मुकदमा दर्ज कर आरोपी आमिर के साथ ही समीर पुत्र सदीर निवासी रकाबगंज खुर्द को गिरफ्तार कर लिया|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



