वियतनाम के बौद्ध अनुयायी की मौत

0
228

VIDESHIफर्रुखाबाद : अपने 35 साथियों के साथ संकिसा आ रहे वियतनाम के एक बौद्ध अनुयायी की दिल्ली से संकिसा आते वक्त रास्ते तबियत खराब हो गयी| उसे उपचार के लिये लोहिया अस्पताल लाया गया| जंहा उसे मृत घोषित कर दिया गया|

[adrotate banner="3"]

वियतनाम से तीर्थ यात्रा पर भारत आए वियतनाम के शहर एक्यूएन सिटी एगीऐना निवासी 60 वर्षीय लेम एन भारत के बौद्ध तीर्थस्थलों की यात्रा के दौरान दिल्ली से संकिसा आ रहे थे। तभी सराय अगहत और अलीगंज के बीच उनके सीने में दर्द की शिकायत हुई| जिससे उनकी तबियत बिगड़ गयी| मामले की सूचना बस चालक सुमन कुमार ने संकिसा स्थित मैत्री बुद्ध बिहार को फोन से इसकी सूचना दी।संकिसा से बुद्ध बिहार की एंबुलेंस लेम एन को लेने सराय अगहत पंहुची| जंहा से उन्हें लोहिया अस्पताल लाया गया|

लोहिया अस्पताल के आपात कालीन वार्ड में डियूटी पर तैनात डॉ० धर्मेन्द्र ने उन्हें मृत घोषित कर दिया| बौद्ध तीर्थ यात्री का शव मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया।विदेशी पर्यटक की मौत पर प्रशासन हरकत में आ गया| कुछ समय बाद नायब तहसीलदार व आवास विकास चौकी प्रभारी लोहिया अस्पताल पंहुचे| पुलिस रात में ही शव का पोस्टमार्टम कराये जाने की तैयारी कर रही है|

[adrotate banner="2"]