फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा के निर्देश पर चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने 46 लोगों की गिरफ्तारी कर उनके ऊपर क़ानूनी शिकंजा कस लिया है| पहले भी पुलिस तकरीबन दो सैकड़ा लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है|

रविवार को पुलिस ने जनपद के विभिन्य थानों से शराब, जुआ और अन्य मामलों में अपराधिक मामलों में लिप्त पाये जाने के चलते पुलिस ने कुल 46 लोगों की गिरफ्तारी की| उन्हें पुलिस लाइन में पत्रकारों के सामने पेश किया गया| एसपी संतोष मिश्रा ने बताया की 46 लोगों की भूमिका संदिग्ध होने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है| पुलिस को लगातार सड़क पर गस्त करने के निर्देश दिये जा रहे है|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


