विपिन बिहारी सक्सेना रेलवे डीआरयूसीसी के बने सदस्य

0
188

vipin vihari sksena1फर्रूखाबाद: रेलवे बोर्ड ने पूर्वोत्तर रेलवे इज्ज़तनगर मण्डल रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति में, उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद जिले से यूनीवार्ता के पत्रकार विपिन बिहारी सक्सेना को सदस्य पद पर नामित किया हैं।

[adrotate banner="3"]

भाजपा सांसद एवं केन्द्रीय कृषि मंत्रालय सलाहकार समिति के सदस्य मुकेश राजपूूूत के प्रतिनिधि अनूप मिश्रा ने मामले की जानकारी दी। उन्होने बताया कि सांसद श्री राजपूत ने फर्रूखाबाद जिले से यूनीवार्ता के पत्रकार विपिन बिहारी सक्सेना को पूर्वोत्तर रेलवे इज्ज़तनगर मण्डल रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति में सदस्य पद पर नामित किये जाने के लिये रेलमंत्री महोदय को एक पत्र भेजा था। ज्ञातव्य हो कि पत्रकार विपिन बिहारी सक्सेना वर्ष 1979-1980 में पूर्वोत्तर रेलवे इज्ज़तनगर मण्डल रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति के सदस्य रह चुके हैं।

[adrotate banner="2"]