विधायक विजय सिंह को पगड़ी व तलवार भेंट कर किया सम्मानित

0
151

फर्रुखाबादः शहर के आवास विकास कालोनी में विधायक विजय सिंह को आज होली मिलन समारोह के दौरान पगड़ी और तलवार भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान विजय सिंह ने कहा कि वह विधायक होने का फर्ज अदा करेंगे व क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

[adrotate banner="3"]

आवास विकास निवासी राजेन्द्र सिंह सोमवंशी के निवास पर होली मिलन समारोह में पहुंचे विधायक विजय सिंह का लोगों ने जोरदारी के साथ स्वागत किया। वहीं विजय सिंह ने मोहल्लेवासियों से उन्हें जीत दिलाने के लिए धन्यवाद दिया। विजय सिंह ने कहा कि वह क्षेत्र का विकास कराने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इस दौरान दीपू सोमवंशी ने विजय सिंह को तलवार व पगड़ी भेंट कर सम्मानित किया। विजय सिंह ने कहा कि वह जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।

इस दौरान गंगाराम जाटव, रिंकू चौहान, गजब सिंह, राजेश दिवाकर, अमर सिंह, सुरेश शाक्य, विनोद कश्यप, रमेश चौहान आदि भारी संख्या में समर्थ मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]