विधायक विजय सिंह की साइकिल सवारी में उर्मिला की ब्रेक

0
173

Vijay 10-6-2012-10फर्रुखाबाद: नगर विधायक विजय सिंह के सपा में शामिल होने की चर्चाओं के विरुद्ध पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने मोर्चा खोल दिया है। महानगर अध्यक्ष महताब खां के साथ उन्होंने पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव को अपने विरोध से अवगत करा चुकी है। सपा उम्मीदवार रामेश्वर सिंह यादव को भी विधायक विजय सिंह को साथ लेने में ही फायदा दिखता है।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
खबर है कि रामेश्वर यादव ने ही विजय सिंह को पार्टी में लाने के लिए माहौल बनाया है। उर्मिला राजपूत पहले दिन से ही विजय सिंह की पार्टी में वापसी की संभावनाओं का विरोध कर रही हैं। पता चला है कि श्री यादव उर्मिला जी को छोड़कर भी विजय सिंह के साथ रहना चाहते हैं। विधायक समर्थक ने बताया कि फिलहाल 10 अगस्त को पार्टी में जाने का कार्यक्रम है। लेकिन, अभी फाइनल नहीं है। पता चला है कि विधायक को लाल बत्ती से भी नबाजा जा सकता है। इधर विजय सिंह पूरे मसले पर कुछ भी बोलने से बच रहे है|

[adrotate banner="2"]