विधायक निवास में मिली युवती की लाश

0
151

दक्षिण मुंबई की फ्री प्रेस जर्नल रोड पर स्थित मनोरा विधायक हॉस्टल से 27 साल की एक युवती की लाश बरामद हुई है। कफ परेड पुलिस के मुताबिक मृतक रूपाली अंधारे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी [राकांपा] के विधायक बबनराव शिंदे के पीए दिलीप धाईगुंडे की भतीजी थी। अविवाहित रूपाली अपने भाई के साथ हॉस्टल में रह रही थी।

[adrotate banner="3"]

वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर जनार्दन कृष्णजी खरात ने बताया कि रूपाली की लाश हॉस्टल के कमरे में लटकी थी। पुलिस इसे खुदकुशी का मामला मान रही है। इंस्पेक्टर के मुताबिक पढ़ी-लिखी होने के बावजूद रूपाली बेरोजगार थी। शायद इसी वजह से उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

[adrotate banner="2"]